धौलछीना पुलिस ने 1 गुमशुदा व्यक्ति को हल्द्वानी से किया सकुशल बरामद, परिजनों ने जताया आभार।

हल्द्वानी (नैनीताल)। दिनांक 05.03.2024 को भंडारी गांव थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ निवासी एक व्यक्ति द्वारा दि. 29.02.2024 को उनका पुत्र धौलछीना बाजार में किसी कार्य से जाने व अभी तक घर वापस नहीं आने के सम्बन्ध में थाना धौलछीना में गुमशुदगी दर्ज कराई गयी थी।

श्री देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन पर सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में थाना धौलछीना पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्ति की खोजबीन शुरु की गई। धौलछीना पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा के बारे में सुरागरसी-पतारसी व जानकारी जुटाकर अथक प्रयासों से शनिवार को हल्द्वानी जनपद नैनीताल से गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा धौलछीना पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

पुलिस टीम में –
1- अपर उ.नि. जगदीश प्रसाद थाना धौलछीना
2- हे.कानि. श्रीमती मुन्नी देवी थाना धौलछीना शामिल है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *