शराब के नशे में धौलछीना बाजार में हुड़दंग मचा रहे व्यक्ति को थाना धौलछीना पुलिस ने किया गिरफ्तार।
अल्मोड़ा। श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण, सुदृढ़ कानून/सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रभावी पुलिसिंग हेतु सीओ व समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों/निरीक्षक/उ.नि. यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को सार्वजनिक/पर्यटक स्थलों पर शराब पीने/पिलाने, गन्दगी करने, अराजकता फैलाने वालों व सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में आज शुक्रवार को थानाध्यक्ष सुशील कुमार थाना धौलछीना के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस को चैकिंग के दौरान धौलछीना कस्बा क्षेत्र में कमल भट्ट शराब के नशे में हुड़दंग मचाता पाया गया, जिसको उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी।



