दिगोटी प्रीमियम लीग में धुरा 11 की जीत, प्री-क्वार्टर में बनाई जगह।
रानीखेत। स्वर्गीय चंदन सिंह बिष्ट की पुण्य स्मृति में आयोजित दिगोटी प्रीमियम लीग का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा खेलों भारत के अंतर्गत किया जा रहा है।
आज के मैच में अतिथि के रुप में मुकेश सिंह बिष्ट उपस्थित रहे। अतिथि द्वारा टॉस कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कराया गया।
आज का मुकाबला धुरा 11 और चकुनी एकादश के बीच खेला गया, जिसमें धुरा 11 की टीम ने अपने कप्तान दीपक के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और प्री-क्वार्टर में अपनी जगह सुनिश्चित की।
इस अवसर पर गाँव के सभी सज्जन, छोटे-बड़े सहित विभिन्न पदाधिकारीगण उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल















