भिकियासैंण में दिगम्बर सिंह बने कार्यवाहक ब्लॉक प्रमुख, एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड अंतर्गत ब्लॉक भिकियासैंण में ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल के अचानक निधन के बाद 10 फरवरी से ब्लॉक प्रमुख का पद रिक्त चल रहा था। कामकाज को सुचारु रुप से संचालित करने के लिए ज्येष्ठ उप प्रमुख दिगम्बर सिंह को कार्यवाहक ब्लॉक प्रमुख का दायित्व दिया गया है। उन्होंने विधिवत शपथ ग्रहण कर प्रभार ग्रहण किया।
उपजिलाधिकारी भिकियासैंण याक्षी अरोड़ा ने विकासखंड कार्यालय में सादे समारोह में दिगम्बर सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी गोपाल सिंह नेगी, वीडीओ सतीश पाण्डेय, प्रताप सिंह, जगत सिंह, हीरा सिंह, सुरेन्द्र कुमार, ललित तड़ियाल, राजेंद्र राम, चन्द्र किशोर, ब्रजेश गहतोड़ी, अभिषेक कुमार, गोपाल ध्यानी, सत्येन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल




