सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में नव प्रवेशित छात्र – छात्राओं के लिए दिक्षारम्भ कार्यक्रम किया गया आयोजित।
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में प्राचार्य डॉ. डी. सी. पंत के दिशा निर्देशन में नव प्रवेशित छात्र – छात्राओं के लिए दिक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र – छात्राओं को संस्थान के इतिहास, उपलब्धियों और साथ अन्य नियमों से संबंधित जानकारी दी गई।

गणित विभाग के प्राध्यापक डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह पडियार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार विषयो के चयन, च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम से लेकर क्रेडिट स्कोर से सर्टिफिकेट, डिग्री और डिप्लोमा के संबध पर प्रकाश डालते हुए और किस प्रकार से राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मदत से अपने लिए छात्र विकल्प चुन सकते है, इस से अवगत करवाया।

महाविद्यालय शास्ता मंडल प्रमुख प्रो. सरबजीत ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों का महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों से परिचय करवाया और सभी को अनुशासन की महत्त्वता और आज तक बनी सभी शिक्षा नीति के बारे में बताया। प्रो. संभू दत्त पाण्डेय ने छात्र – छात्राओं को नैतिक मूल्यों को ध्यान रखकर जीवन में आगे बड़ने की सलाह देकर सभी विषयों के महत्व पर प्रकाश डाला।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने अंत में छात्र – छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी देश की उन्नति वहां के युवा निर्मित करते है और इन युवाओं में तार्किक और गुणवत्ता पूर्ण विकास हों सके, इसके लिए एजुकेशन सिस्टम एक स्तंभ है और उस स्तंभ को और अधिक मजबूती प्रदान करता है मार्गदर्शन, इसलिए सभी छात्र अपने विषयों के प्राध्यापकों से लगातार संपर्क में रहे और नियमित रुप से उनका मार्गदर्शन प्राप्त करें।

कार्यक्रम में परीक्षा प्रभारी और प्रवेश संयोजक प्रो. पी. एन. तिवारी, समर्थ नोडल अधिकारी डॉ. भारत पांडे, प्रो. मनोज पांडे, आंतरिक गुणवत्ता आवश्वशन प्रकोष्ठ संयोजक प्रो. पी. पी. त्रिपाठी, प्रो. आशा राणा, प्रो. हेमलता सैनी, डॉ. रवीन्द्र कुमार सैनी, प्रो. हरीश चंद्रा, प्रो. कमला बोरा, डॉ. ममगई, डॉ. रेनू रानी मिश्रा, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. निर्मला जोशी सहित सभी प्राध्यापक और छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।


रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण





