उच्च शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड व एम. बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के तत्वावधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।
हल्द्वानी। उच्च शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड एवं एम. बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी नैनीताल के तत्वाधान में कार्मिकों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम विषय “ऑफिस मैनेजमेंट, सेवा नियमावली एवं वित्तीय प्रबंधन” का द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र श्रीमती पूजा नेगी मुख्य वित्त अधिकारी जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण हल्द्वानी नैनीताल के द्वारा वित्तीय हस्त पुस्तिका भाग 1 तथा भाग 2 के विभिन्न नियमों से सभी कार्मिकों को परिचित कराया। महाविद्यालय से कोषागार हेतु प्रेषित वित्त लेख तथा बिल वाउचरों के प्रारूप पर चर्चा की तथा बिलों में संशोधन अथवा त्रुटि संशोधन किस प्रकार किया जाता है इसके बारे में विस्तार पूर्वक अवगत कराया।

द्वितीय व्याख्यान में प्रोफेसर गोविंद पाठक सहायक निदेशक उच्च शिक्षा द्वारा राजकीय मेल तथा सरकारी मेल में किस प्रकार प्रति उत्तर किया जाना है तथा ई- ऑफिस की गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न सक्षम अधिकारियों के क्या-क्या महत्वपूर्ण रोल होते हैं उसके बारे में अवगत कराया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर महाविद्यालय स्तर से किस प्रकार शिकायत निवारण पोर्टल पर कार्यवाही की जानी है इसके विषय में अवगत कराया। शिकायत निवारण के संबंध में L1, L2, L3 स्तर पर किस प्रकार पोर्टल गतिमान होता है उसके विभिन्न चरणों से अवगत कराया।
द्वितीय तकनीकी सत्र में राजकीय महाविद्यालय पाटी के प्राचार्य प्रोफेसर आर के पांडे द्वारा सूचना अधिकार भाग 1 तथा सूचना अधिकार भाग 2 के अंतर्गत किस प्रकार की शिकायत होती है व उनका निवारण कैसे किया जाता है तथा कौन सी सूचना किस प्रकार किन अभिलेखों के माध्यम से प्रदान की जानी है इसके विषय में विस्तार पूर्वक अवगत कराया।

तृतीय सत्र में उपनिदेशक डॉ. आर एस भाकुनी तथा सहायक निदेशक प्रोफेसर तिवारी द्वारा समस्या समाधान सत्र में विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों के कार्मिकों के कार्यालय संबंधी समस्याओं को सुना तथा उनका निराकरण किया।

समापन सत्र की अध्यक्षता प्राचार्य एन एस बनकोटी द्वारा की गई। मुख्य अतिथि के रुप में उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्रोफेसर आर. एस. भाकुनी तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में सहायक निदेशक प्रोफेसर मनीषा तिवारी एवं प्रोफेसर गोविंद पाठक एवं प्रोफेसर राजीव रतन, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय किच्छा रहे।

राजकीय महाविद्यालय दोसापानी से हरिप्रसाद पंत तथा राजकीय महाविद्यालय किच्छा से लवली पांडे द्वारा फीडबैक उद्बोधन दिया गया l कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के मुख्य प्रशासन का अधिकारी देवराम तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र रौतेला द्वारा सभी कार्मिकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गयाl कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नवल किशोर लोहनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर एस के श्रीवास्तव, प्रोफेसर संजय खत्री, श्री मनोज आर्य, श्री आकाश बोरा, श्रीमती पुष्पा मेहरा आदि मौजूद रहे।



