बनबसा के प्राथमिक विद्यालय गुदमी में शिवालिक बाल विज्ञान क्लब द्वारा किया गया पुस्तकों का वितरण।

बनबसा। सीमांत क्षेत्र बनबसा के प्राथमिक विद्यालय गुदमी के छात्र-छात्राओं के बीच शिवालिक बाल विज्ञान क्लब द्वारा उनके पाठ्यक्रम से संबंधित पुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था सचिव विनय जोशी ने कहा कि छात्रों को किताबें वितरित करना हमारे लिए गर्व की बात है। उम्मीद है कि ये किताबें उनके भविष्य को सजाएंगी और उन्हें नई दिशा में ले जाएंगी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य गौरी जोशी ने छात्र-छात्राओं के प्रति एवं शिक्षा प्रणाली के प्रति संस्था के दृष्टिकोण को सराहा तथा धन्यवाद प्रेषित किया। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

साथ ही, गुदमी बनबासा के डेविड पेंटर स्कूल की 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए एक शैक्षिक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों के विभिन्न प्रश्न लिए गए और उन्हें संस्था के एक्सपर्ट द्वारा प्रेरित किया गया। इस सत्र में विद्यालय से अतुल सर और अन्य विद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। संयुक्त सचिव हर्षित सामंत ने बताया कि यह कार्यक्रम छात्रों के शैक्षिक और व्यक्तिगत विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

यह कार्यक्रम संस्था सचिव विनय जोशी, संयुक्त सचिव हर्षित समंत, प्रशासनिक अधिकारी सुमित पांडेय, हिमांशु तिवारी द्वारा श्री निर्मल न्योलिया एवं सत्यम चौरसिया जी के मार्गदर्शन में संचालित किया गया तथा आयोजन ‘प्रोजेक्ट बीयॉंड एजुकेशन’ के कैलाश उदय चंद जी की जानकारी में संपन्न हुआ।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *