मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड के निर्देशन में जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने जनपद के सभी मतदेय स्थलों का निरीक्षण करने के दिए निर्देश।
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद की सभी 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा 48 द्वाराहाट, 49 सल्ट, 50 रानीखेत, 51 सोमेश्वर, 52 अल्मोड़ा एवं 53 जागेश्वर के अन्तर्गत वर्तमान में स्थापित मतदेय स्थलों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन सुनिश्चित किए जाने के पश्चात, मतदेय स्थलों के मानकीकरण के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (उप जिलाधिकारी) से प्राप्त मतदेय स्थलों के परिवर्तन, परिवर्धन एवं संशोधन प्रस्तावों पर सम्यक् विचारोपरान्त मतदेय स्थलों का आलेख आयोग द्वारा नियत प्रारुप 3 पर तैयार कर सर्वसाधारण की जानकारी के लिए इस आशय से प्रकाशित किया गया है, कि यदि किसी राजनैतिक दल/मा. जनप्रतिनिधि या किसी नागरिक को अपने क्षेत्र के मतदेय स्थल के संशोधन/परिवर्तन अथवा परिवर्धन के संबंध में कोई आपत्ति/सुझाव या प्रस्ताव हों तो वह तदनुसार दिनाँक 1 सितम्बर 2025 तक अपना लिखित प्रत्यावेदन साधारण डाक द्वारा या ईमेल आईडी dmcumdeoalmr@gmail.com के माध्यम से जिला निर्वाचन कार्यालय अल्मोड़ा को प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त किसी भी आपत्ति/सुझाव प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा सकेगा।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल














