जिलाधिकारी अल्मोड़ा विनीत तोमर ने स्यालीधार में स्थित ईवीएम वैयर हाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण।

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर ने आज स्यालीधार स्थित ईवीएम/वीवीपीएटी वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस में रखी मशीनों के स्ट्रॉग रुम के तालों को देखा तथा सीसीटीवी फुटेज आदि व्यवस्थाओं को परखा। जिलाधिकारी ने यहां सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि लगातार सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जाएं। किसी भी अधिकृत व्यक्ति को वेयर हाउस में प्रवेश कतई न दिया जाएं। उन्होंने संबंधितों को भी निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रहें। इस दौरान तहसीलदार अल्मोड़ा ज्योति धपवाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *