जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने प्रशिक्षु सब रजिस्ट्रारों को दी शुभकामनाएं, ईमानदारी से कार्य करने का दिया संदेश।

अल्मोड़ा। राजस्व एवं भूलेख प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षु सब रजिस्ट्रारों का प्रशिक्षण चल रहा है। आज सभी प्रशिक्षुओं ने जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय से भेंट की। कलेक्ट्रेट में हुई बैठक/भेंट में जिलाधिकारी ने सभी सब रजिस्ट्रारों को कहा कि व्यक्ति की सभी गतिविधियां भूमि से जुड़ी होती है। भूमि का हम सभी के जीवन में बहुत महत्व है। उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आप जिस पद पर है, वह पद भूमि के पंजीकरण एवं उसके उपयोग जैसी गतिविधियों से जुड़ा पद है।

सरकार के राजस्व में पंजीकरण शुल्क का बड़ा हिस्सा शामिल है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करें। कहीं भी भूमि धोखाधड़ी जैसे मामले सामने न आएं। इस कार्य को गहनता के साथ संपादित करें। उन्होंने कहा कि जमीन के फर्जी पंजीकरण, बंटवारे आदि को लेकर बहुत सारे मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन यदि हम अपना कार्य त्रुटि रहित एवं निष्पक्षता से करेंगे तो ऐसे मामले सामने नहीं आएंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं दी तथा अपने कार्य क्षेत्र में निष्ठा भाव से कार्य करने की बात कही। यहां कार्यकारी निदेशक राजस्व एवं भूलेख प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा चंदन सिंह डोबाल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *