99 ग्राम पंचायतों के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां, झड़कोट केंद्र तक 4 किमी. पैदल रास्ता तय करेगी टीम।

भिकियासैंण। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष सम्पन्न कराने में 99 ग्राम पंचायत के लिए सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिए सुबह रवाना हो गई है। खंड विकास कार्यालय भिकियासैंण से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच गई है। विकासखंड भिकियासैंण के अन्तर्गत सबसे दूरस्थ मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय झड़कोट का है, जिसे सुबह प्रथम पोलिंग पार्टी में रवानगी दी। बताया गया है कि उक्त मतदान केंद्र रोड से 4 किमी. पैदल यात्रा है, अभी तक उक्त गाँव मुख्य सड़क से नहीं जुड़ा है। मालूम हों, अभी भी ग्रामीण रोजमर्रा की चीजों के लिए पैदल यात्रा करते है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *