जिलाधिकारी विनीत तोमर ने मोहान के पास क्षतिग्रस्त पुलिया का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। बीते दिनों तेज बारिश के कारण रानीखेत – मोहान चौड़ीघट्टी मोटर मार्ग KM 105 पर बना ब्रिटिश कालीन पुल धस गया था, जिसका आज जिलाधिकारी विनीत तोमर ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने क्षतिग्रस्त पुल पर पहुंचकर अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी रानीखेत से यहां वैकल्पिक मार्ग आदि की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता से पुल को ठीक करने के संबंध में जानकारी प्राप्त की, तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि इस पुल के माध्यम से यह रास्ता बनाने में लगभग 15 दिन का समय लगेगा।

जिलाधिकारी ने संबंधितों को निर्देश दिए कि निकट ही वन भूमि से गुजरने वाला रास्ता जो आगे एनएच पर ही मिलता है, को वन विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर खोलने की कार्यवाही की जाएं, जिससे कम से कम आपातकालीन वाहनों एवं आस – पास के ग्रामीणों को इसका लाभ दिया जा सकें। इस दौरान जहां से वैकल्पिक रास्ते का निर्माण किया जाना है, उसका भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया तथा अधिशाषी अभियंता को सख्त निर्देश दिए कि इस अस्थाई रास्ते में जो भी गड्ढे, झाड़ियां इत्यादि हैं उनको ठीक किया जाएं।

वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उक्त मार्ग से जाने वाली गाड़िया वैकल्पिक मार्ग चिमटाखल – भौनखाल होते हुए भतरौंजखान को जा रही हैं। जिलाधिकारी ने आम जनमानस से अपील की है कि उक्त रास्ता ठीक होने तक चिमटाखल – भौनखाल होते हुए भतरौंजखान वाले रास्ते का ही प्रयोग करें। इस दौरान अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी रानीखेत ओंकार पांडे, तहसीलदार सल्ट आबिद अली, थानाध्यक्ष भतरौंजखान मदन मोहन जोशी, राजस्व उपनिरीक्षक मुकेश चन्द्र, चमन कुमार समेत अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *