जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिला अधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश।
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी, जिसमें सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और उपायों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधितों को निर्देश दिए कि कमर्शियल हेवी वाहनों की रैंडमली फिटनेस चैक की जाए तथा संयुक्त चैकिंग अभियान में तेजी लाई जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि सभी यात्री वाहनों में आपातकालीन नंबरों को अनिवार्य रुप से चस्पा किया जाए।
उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि सम्भावित दुर्घटना की स्थिति में सड़कों पर एम्बुलेंसों की सही संरचना और अनुरक्षण किया जाए। उन्होनें कहा जिन सड़कों पर दुर्घटना होने की सम्भावना है उन स्थान पर दुर्घटना कम करने के लिए प्रभावी उपाय किए जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी एंबुलेंस की जीपीएस ट्रैकिंग भी अनिवार्य रुप से की जाए तथा आपदा प्रबंधन अधिकारी को कहा कि सभी एंबुलेंस की जीपीएस ट्रैकिंग को मॉनिटर किया जाए।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़कों एवं फुटपाथों पर अतिक्रमण को रोकने और हटाने के लिए चालानी कार्रवाई की जाए। उन्होंनें निर्देश दिये कि जनपद में वाहनों की ओवर लोडिंग, ओवर स्पीडिंग, नशे की हालात में वाहन चलाना एवं वाहन संचालन करते समय चालक के द्वारा मोबाईल पर बात करने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जो सड़कें वन-वे है उन सड़कों पे वन-वे के साइन बोर्ड लगना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. गुरदेव सिंह एवं अनिता चंद्र, मुख्य चिकित्साधिकारी आर.सी. पंत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण








