जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित।
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और उपायों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधितों को निर्देश दिए कि संयुक्त चैकिंग अभियान में तेजी लाई जाएं। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि सभी यात्री वाहनों में आपातकालीन नंबरों को अनिवार्य रुप से चस्पा किया जाए।

उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्भावित दुर्घटना की स्थिति में सड़कों पर एम्बुलेंसों की उचित व्यवस्था की जाएं। उन्होनें कहा जिन सड़कों पर दुर्घटना होने की सम्भावना है, उन स्थानों पर दुर्घटना कम करने के लिए प्रभावी उपाय किए जाएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो सड़कें बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गयी है, उन सड़कों का मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाएं। उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये कि समय-समय पर सड़क सुरक्षा हेतु विद्यालयों, स्कूलों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़कों एवं फुटपाथों पर अतिक्रमण को रोकने और हटाने के लिए चालानी कार्रवाई की जाएं। उन्होंनें निर्देश दिये कि जनपद में भारी वाहक, वाहनों में ओवर लोडिंग, ओवर स्पीडिंग, नशे की हालात में वाहन चलाना एवं वाहन संचालन करते समय चालक के द्वारा मोबाईल पर बात करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएं। बैठक में अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, संभागीय परिवहन अधिकारी एवं अनिता चंद्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



