होली पर्व के दौरान हल्द्वानी शहर का डायवर्जन प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था हुई शुरु।

नोट- यह डायवर्जन प्लान आवश्यकता पड़ने पर दिनांक आज शनिवार 23.03.2024 से दिनाक 26.03 2024 तक समय प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक लागू रहेगा।

➡️ बड़े वाहनों का डायवर्जन –
▪️ रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त बड़े वाहनों को टीपी नगर ति. होते हुए तीनपानी ति. से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा, जहाँ से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे।
▪️ बरेली रोड से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को तीनपानी ति. से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा। जहाँ से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे।
▪️ कालाढूंगी की ओर से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को लालडांट ति. से होते हुए पनचक्की से हाईडिल/कॉलटैक्स ति. होते हुए नैनीताल रोड की ओर भेजा जायेगा। जहाँ से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे।
▪️ भीमताल/नैनीताल रोड की ओर से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को नारीमन ति. काठगोदाम से डायवर्ट कर गौला बाईपास से बरेली रोड की ओर भेजा जायेगा एवं रामपुर रोड की ओर जाने वाले शेष वाहनों को मण्डी बाईपास से टीपी नगर ति. होते हुए रामपुर रोड को भेजा जायेगा।
▪️ गौलापुल/रेलवे कासिंग से शहर के अन्दर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

➡️ रोडवेज बसों एवं निजी बसों का डायवर्जन –
▪️ रामपुर रोड से आने वाली समस्त रोडवेज/निजी/सिडकुल की बसों को टीपी नगर ति. से डायवर्ट कर तीनपानी ति. से गौला बाईपास होते हुए नारीमन ति. काठगोदाम से हल्द्वानी की ओर भेजा जायेगा।
▪️ बरेली रोड से आने वाली रोडवेज की बसों एवं अन्य प्राईवेट सिडकुल की बसों को तीनपानी ति. से गौला बाईपास होते हुए नारीमन ति. काठगोदाम से हल्द्वानी की ओर भेजा जायेगा।
▪️ कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाली समस्त रोडवेज की बसों एवं अन्य प्राईवेट सिडकुल की बसों को लालडांट ति. से होते हुए पनचक्की ति. से हाईडिल/कॉलटैक्स ति. से हल्द्वानी की ओर भेजा जायेगा।
▪️ रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बरेली रोड एवं रामपुर रोड की ओर जाने वाली समस्त रोडवेज बसों को केमू स्टेशन से ताज चौराहा होते हुए गौलाबाईपास से भेजा जायेगा।
▪️ रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बसों को केमू स्टे. ति. से तिकोनिया होते हुए हाईडिल ति. नैनीताल रोड से डायवर्ट कर पनचक्की होते हुए लालडांट से कालाढूंगी रोड की ओर भेजा जायेगा।

➡️ छोटे वाहनों का डायवर्जन –
▪️ बरेली रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को तीनपानी ति. से डायवर्ट कर गौलाबाईपास से नारीमन ति. काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा तथा शेष छोटे वाहनों को गाँधी इण्टर कॉलेज ति. से डायवर्ट कर एफटीआई तिराहा से आईटीआई तिराहा होते हुए मुखानी चौराहे से हाइडिल ति./कालटैक्स ति. नैनीताल रोड/भीमताल रोड की ओर भेजा जायेगा।
▪️ रामपुर रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को आईटीआई तिराहा से डायवर्ट कर मुखानी चौराहे होते हुए पनचक्की ति. से हाइडिल ति./कालटैक्स ति. से नैनीताल रोड/भीमताल रोड की ओर भेजा जायेगा।
▪️ कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को लालडांट तिराहा/मुखानी चौराहा/नवाबी रोड तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहा होते हुए नैनीताल रोड/पनचक्की ति. से कॉलटैक्स ति./हाईडिल ति. होते हुए नैनीताल रोड की ओर भेजा जायेगा।
▪️ नैनीताल रोड की ओर से आने वाले एवं बरेली रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को नारीमन तिराहा काठगोदाम से गौलाबाईपास होते हुए तीनपानी बरेली रोड की ओर भेजा जायेगा।
▪️ रामपुर रोड/कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले शेष वाहनों को कॉलटैक्स तिराहे/हाइडिल तिराहे से पनचक्की मुखानी चौराहा/लालडांट तिराहे की ओर भेजा जायेगा। शेष वाहनों को डिग्री कॉलेज ति. से मुखानी की ओर भेजा जायेगा एवं शेष बचे वाहनों को नैनीताल कॉ. बैंक तिराहे से डायवर्ट कर जेल रोड ति./मुखानी चौराहा कालाढूंगी रोड से आईटीआई ति. रामपुर रोड की ओर भेजा जायेगा।
▪️ प्रवेश वर्जित स्थान किसी भी प्रकार के छोटे-बड़े वाहन सिन्धी चौराहे, सिटी चौराहे, कालाढूंगी चौराहे, ओके होटल चौराहे एवं ताज चौराहे से बाजार के अन्दर प्रवेश नहीं करेंगे एवं नैनीताल तिराहा से मंगलपड़ाव तक कोई भी वाहन प्रवेश नहीं करेंगें।

पार्किंग व्यवस्था –
▪️ समस्त दो पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था मिनी स्टेडियम टैम्पो स्टैण्ड पर रोड के बायी तरफ रहेगी।
▪️ सिन्धी स्वीट्स के बगल में मैजिक स्टैण्ड पर दो पहिया वाहनो की पार्किंग व्यवस्था रहेगी।
▪️ लक्ष्मी शिशुमंन्दिर (मंगलपड़ाव) में चौपहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था रहेगी।
▪️ चौपहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सरस बाजार पार्किंग में रहेगी।
▪️ चौपहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था एच.एन. इंटर कॉलेज में रहेगी।
▪️ दुपहिया/चौपहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था तहसील परिसर में रहेगी।

ऑटो/मैजिक स्टैण्ड –
▪️ भोलानाथ ऑटो स्टैण्ड जेल रोड तिरहा से संचालन किया जायेगा।
▪️ ओके होटल ऑटो स्टैण्ड बर्फ वाली गली हल्द्वानी से संचालन किया जायेगा।
▪️ सिन्धी स्वीट्स मैजिक स्टैण्ड एवं सरगम ऑटो स्टैण्ड एच. एन. इन्टर कॉलेज रामपुर रोड से संचालित किये जायेगें।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *