हल्द्वानी बड़ी मंडी में सनसनीखेज डबल मर्डर का खुलासा, एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया पर्दाफाश।
कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने जघन्य हत्याकांड में संलिप्त चार अभियुक्तों को छह घंटे में किया गिरफ्तार।
हल्द्वानी (नैनीताल)। आज दिनांक 12 फरवरी 2026 की प्रातः पुलिस कंट्रोल रुम को हल्द्वानी की बड़ी मंडी क्षेत्र में एक युवक एवं एक युवती के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली हल्द्वानी पुलिस, डॉग स्क्वॉड तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए भौतिक साक्ष्य संकलित किए। प्रथम दृष्टया मामला पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने का प्रतीत हुआ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और हत्या के सभी पहलुओं एवं साक्ष्यों का बारीकी से अध्ययन किया। उनके निर्देश पर घटना के त्वरित अनावरण हेतु विशेष टीम गठित की गई।
मृतकों के पास से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर परिजनों से संपर्क कर शिनाख्त की गई। मृतकों की पहचान शुभम टम्टा पुत्र किशोरी लाल टम्टा निवासी तल्ला खोल्टा, अल्मोड़ा तथा लक्ष्मी पोखरिया पुत्री हेम चंद्र पोखरिया निवासी ग्राम मल्ली पोखरी, ओखलकांडा, नैनीताल के रुप में हुई। मृतका के परिजन सुरेश चंद्र पोखरिया की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 52/2026 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र एवं पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी सर्विलांस, मैनुअल इंटेलिजेंस एवं सुरागरसी-पतारसी के आधार पर 6 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज हत्याकांड में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में खुलासा:
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सभी साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मी के साथ छेड़छाड़ की गई, जिसका शुभम एवं लक्ष्मी ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर आपसी झगड़े में शुभम की हत्या कर दी गई। घटना को छिपाने के उद्देश्य से आरोपियों ने लक्ष्मी की भी हत्या कर दी तथा पहचान मिटाने के लिए दोनों के सिर पत्थर से कुचल दिए।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1- गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर पुत्र स्व. उमेश सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी वसुंधरा कॉलोनी, बरेली रोड धानमिल, हल्द्वानी
2- सौरभ भट्ट उर्फ भटिया पुत्र विनोद चंद्र भट्ट, उम्र 20 वर्ष, निवासी तीनपानी खन्ना फार्म डी क्लास, बरेली रोड, हल्द्वानी
3- दीपु शर्मा उर्फ ध्रुव पुत्र स्व. नन्हू लाल शर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी वसुंधरा कॉलोनी, बरेली रोड धानमिल, हल्द्वानी
4- दीपेश लटवाल उर्फ राज पुत्र बहादुर सिंह लटवाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी उत्तरांचल विहार, बड़ी मुखानी पीलीकोठी, हल्द्वानी
बरामदगी में:
● हत्या में प्रयुक्त पत्थर
● मोबाइल फोन
● गौरव नेगी एवं दीपु शर्मा के खून से सने कपड़े
आपराधिक इतिहास:
गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में पूर्व में 11 अभियोग दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट एवं बीएनएस की विभिन्न धाराएं शामिल हैं।
दीपेश लटवाल के विरुद्ध थाना मुखानी में 3 अभियोग दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट एवं अन्य धाराएं शामिल हैं।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम को ₹2,500/- नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि इस प्रकार के जघन्य अपराध करने वालों के लिए समाज में कोई स्थान नहीं है। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम में:
● विजय मेहता, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली हल्द्वानी
● व.उ.नि. रोहताश सिंह सागर, कोतवाली हल्द्वानी
● उ.नि. जगदीप नेगी, थानाध्यक्ष, मुक्तेश्वर
● उ.नि. प्रेम राम विश्वकर्मा, प्रभारी चौकी मंडी
● उ.नि. कृपाल सिंह, प्रभारी चौकी हीरानगर
● उ.नि. धर्मेंद्र कुमार, प्रभारी चौकी मालधनचौड़
● उ.नि. आरती, कोतवाली हल्द्वानी
● हे.का. इशरार नबी, सीसीटीवी
● हे.का. त्रिलोक बिष्ट, कोतवाली लालकुआं
● हे.का. कुंदन कठायत, पुलिस लाइन
● का. राहुल सिंह राणा, कोतवाली हल्द्वानी
● का. धीरेन्द्र सिंह अधिकारी, कोतवाली हल्द्वानी
● का. भानु प्रताप ओली, थाना काठगोदाम
● का. रोहित टम्टा, थाना मुखानी
● का. अशोक रावत, थाना काठगोदाम
● का. अनिल गिरी, कोतवाली हल्द्वानी
● का. अनिल टम्टा, कोतवाली हल्द्वानी
● का. बलवंत सिंह, एएनटीएफ शामिल रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल




















