खटीमा महाविद्यालय वाणिज्य विभाग के डॉ. गगनप्रीत सिंह का हुआ असिस्टेंट प्रोफ़ेसर में चयन।
खटीमा (उधमसिंह नगर)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफ़ेसर परीक्षा में खटीमा महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ. गगनप्रीत सिंह का चयन हुआ हैं। डॉ. गगनप्रीत इससे पूर्व लोहाघाट महाविद्यालय में तथा वर्तमान समय में संविदा प्राध्यापक के रुप में खटीमा महाविद्यालय में अपनी सेवा दे रहे हैं, उनके चयन पर प्राचार्य प्रो. आशुतोष कुमार, डॉ. गुरेंद्र सिंह, डॉ. मनीष बेलवाल, डॉ. आशीष उपाध्याय, डॉ. प्रशांत जोशी, डॉ. धीरज चंदौला, डॉ. धीरज बिनवाल, श्री अंचल वर्मा, डॉ. खिलानंद जोशी, हृदयेश गंगवार, डॉ. के. के. मिश्रा आदि ने खुशी व्यक्त की, तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण







