डॉ. हरीश चन्द्र जोशी बने फैकल्टी मेंटर, उद्यमिता विकास को देंगे बढ़ावा।

कालाढूंगी/कोटाबाग। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद में संचालित 6 दिवसीय फैकल्टी मेंटर विकास कार्यक्रम के लिए चयनित डॉक्टर हरीश चन्द्र जोशी, सहायक प्राध्यापक, अर्थशास्त्र राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग प्रशिक्षण प्राप्त कर वापस आ गए हैं।

प्रशिक्षण में विशेषतः यह प्रशिक्षण दिया गया कि किस तरह चरणबद्ध तरीके से छात्रों के बीच उद्यमिता की मानसिकता विकसित करने को लेकर कार्य करेंगे। इस प्रशिक्षणशाला का उद्देश्य राज्य के उच्च शिक्षा संस्थानों में उद्यमिता के लिए अनुकूल वातावरण बनाने हेतु संकाय सदस्यों को कौशल से लैस करना है। उत्तराखंड से 32 फैकल्टी सदस्यों को इस प्रशिक्षण के लिए चुना गया।

भारतीय उद्यमिता संस्थान अहमदाबाद में इस प्रशिक्षण में डीयूवायी पोर्टल पर चर्चा, साइकोमेट्रिक टेस्ट, मेंटरिंग और स्टार्टअप अवसरों की पहचान जैसे उद्यमिता के विभिन्न विषयों पर विषय विशेषज्ञों ने चर्चा की। डॉ. हरीश चन्द्र जोशी ने बताया कि इस प्रशिक्षणशाला का मुख्य उद्देश्य रोजगार के घटते अवसरों में किस तरह हम स्वरोजगार के माध्यम से, कौशल विकास के माध्यम से, स्टार्टअप के माध्यम से न केवल स्वयं को रोजगार उपलब्ध कराएं बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराएँगे।

उद्यम, उद्यमी और उद्यमिता के मार्ग में आने वाली बधाओं को कैसे दूर किया जाए, यह इस प्रशिक्षण शाला का मुख्य आकर्षण रहा। छोटे-छोटे बिजनेस आईडियाज के माध्यम से किस तरह एक बड़ा ब्रांड बना जा सकता है, यह इस प्रशिक्षण शाला का मुख्य उद्देश्य था।

भारतीय उद्यमिता संस्थान अहमदाबाद के महानिदेशक प्रोफेसर सुनील शुक्ला, निदेशक प्रोफेसर अमित त्रिवेदी, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग, प्रो नवीन भगत सहित समस्त महाविद्यालय परिवार एवं कोटाबाग जनप्रतिनिधियों ने डॉक्टर हरीश चन्द्र जोशी को उनके चयन एवं प्रशिक्षण के लिए बधाई दी। डॉक्टर हरीश चन्द्र जोशी जोशी के बिजनेस आइडिया गुब्बारा एवं ज्योतिष को विशेष रुप से सराहा गया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *