शराब पीकर पिकप चलाना पड़ा भारी, पिकप सीज, डीएल हुआ निरस्त।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भतरौंजखान पुलिस ने शराबी वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया है। अल्मोड़ा पुलिस द्वारा आगामी थर्टी फर्स्ट व नववर्ष आगमन के दृष्टिगत लगातार चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना भतरौंजखान पुलिस के चौकी भिकियासैंण के अपर उपनिरीक्षक विजय सिंह रावत द्वारा चौकी भिकियासैंण तिराहे के पास चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UP21DT4923 के चालक फारुख पुत्र मकसूद निवासी गदरपुर उधमसिंह नगर को शराब के नशे में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन पिकप को सीज करते हुए चालक के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही कर दी गयी है। चेकिंग अभियान जारी है।




