देघाट पुलिस की चौकस चैकिंग से सेंट्रो कार में 10 पेटी बीयर व 4 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब भरकर ले जा रहे 2 शराब तस्कर गिरफ्तार, कार सीज।

भिकियासैंण/स्याल्दे। होली में ऊँचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने के तस्करों के प्लान को देघाट पुलिस की सतर्कता ने फेल कर दिया। श्री देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना, चौकी व एसओजी, एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है। अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की भारी मात्रा में बरामदगी कर नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की जा रही है।

इसी क्रम में विगत रात्रि को सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी के नेतृत्व में देघाट पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था तो इस दौरान केदार – चचरोटी – स्याल्दे तिराहे पर UK04ALL5696 सेंट्रो कार को रोककर चैक किया गया, कार में सवार 2 व्यक्तियों के कब्जे से 10 पेटी बीयर व 4 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए शराब तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज किया गया। थाना देघाट में अभियुक्तों के विरुद्ध धारा-60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

अभियुक्त श्याम सिंह मनराल थाना क्षेत्र की एक सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान में सेल्समैन है और अभियुक्त राजेन्द्र सिंह रावत एक सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान का अनुज्ञापी है। दोनों ही अवैध शराब को स्याल्दे से बाजखेत की तरफ ले जा रहे थे, जिसे होली में ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे, देघाट पुलिस की चैकिंग के दौरान गिरफ्त में आये।

गिरफ्तार अभियुक्त में –
1- श्याम सिंह मनराल पुत्र स्वर्गीय चंदन सिंह मनराल निवासी ग्राम बसेड़ी पोस्ट नौला पटवारी क्षेत्र कुनिधर तहसील भिकियासैंण, जिला – अल्मोड़ा
2- राजेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय राम सिंह रावत निवासी खदड़ी खड़क माप श्यामपुर थाना कोतवाली ऋषिकेश जिला देहरादून

आपराधिक इतिहास में –
अभियुक्त श्याम सिंह मनराल पहले भी इसी सेंट्रो कार में अवैध रुप से शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार हुआ था, जिसके विरुद्ध थाना देघाट में एफआईआर न. 13/23 धारा 60/72 आबकारी एक्ट मे अभियोग पंजीकृत है।

थाना देघाट पुलिस टीम –
1- थानाध्यक्ष राहुल राठी
2- हेड कॉन्सटेबल महेंद्र कुमार
3- कॉन्सटेबल नीरज बिष्ट
4- कॉन्सटेबल जितेंद्र सिंह शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *