मासी के समीप रामघाट पर रामगंगा नदी में गिरा डम्पर, चालक की हुई मौत।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा) थाना चौखुटिया के अन्तर्गत पुलिस चौकी मासी के समीप रामघाट पर विगत रात्रि एक डम्पर कै रामगंगा नदी में गिरने से मौत हो गई, जिन्हें पुलिस ने पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी प्रभारी मासी बृज मोहन भट्ट ने बताया कि विगत रात्रि शुक्रवार को रामनगर से चौखुटिया की ओर डम्पर संख्या UK19CA0550 माल लेकर आ रहा था कि अचानक रामघाट के समीप रामगंगा नदी में 30 फिट नीचे गिर गया, जिसमें चालक शकील पुत्र अब्दुल अजीज उम्र – 31 की मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने आज शनिवार को पुलिस टीम व स्धानीय लोगों ने चालक की ढूँढ – खोज की। काफी मसस्कत के बाद लगभग तीन बजे आज शव की सिनाखत हो सकी। चालक खताड़ी निवासी रामनगर जिला नैनीताल का है, शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया गया है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *