देघाट पुलिस ने चैकिंग के दौरान 15 कच्ची चीड़ लकड़ियों के गिल्टे किए बरामद।
भिकियासैंण। चैकिंग के दौरान देघाट पुलिस टीम ने 15 कच्चे चीड़ के गिल्टे बरामद कर वैधानिक कार्यवाही हेतु वन विभाग के सुपुर्द किए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को खनिज, वन सम्पदा का अवैध परिवहन, कारोबार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में विमल प्रसाद, सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में देघाट पुलिस ने दौराने चैकिंग लम्बाड़ी बैंड के पास नंगचुला खाल रोड पर झीपा बैंड की तरफ से आ रहे, बिना नम्बर टैक्ट्रर ट्राली के चालक बसंत काला पुत्र नारायण दत्त निवासी ग्राम चिंतोली पोस्ट मनानी देघाट अल्मोड़ा से 15 कच्ची चीड़ लकड़ियों के गिल्टे बरामद किए। बरामद वन संपदा को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु वन विभाग के सुपुर्द किया गया।
देघाट पुलिस टीम में –
1- उ.नि. सचेन्द्र यादव
2- अपर उ.नि. गणेश राणा
3- हे. कानि. सुरेंद्र कुमार
4- कानि. मदन सिंह शामिल रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण







































