राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में ई-पत्रिका गगास का हुआ विमोचन।

भिकियासैंण। राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में पहली ई-पत्रिका गगास का विमोचन किया गया। महाविद्यालय की पहली ई-पत्रिका गगास के प्रथम अंक का विमोचन नगर पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व ग्राम प्रधान नंदन सिंह बिष्ट के द्वारा किया गया। महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर समस्त महाविद्यालय परिवार को उनके द्वारा शुभकामनाएं दी गई व इस प्रयास की सराहना की गई। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना व महाविद्यालय के प्राध्यापक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *