थाना सल्ट पुलिस ने स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा व नए आपराधिक कानूनों पर किया जागरुक।

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों तथा एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद के स्कूलों, कॉलेजों, नगर, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा एवं नशा मुक्त अभियान के तहत व्यापक जनजागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन तथा सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा स्कूली बच्चों को जागरुक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल अपराधों, डिजिटल अरेस्टिंग, साइबर क्राइम से बचाव, नए आपराधिक कानून — भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम — सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, यातायात नियमों, ह्यूमन ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी) एवं गौर शक्ति ऐप के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा आपदा हेल्पलाइन नंबर 1070 के संबंध में भी जानकारी देकर विद्यार्थियों को जागरुक किया गया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *