एसएसपी अल्मोड़ा की सख्ती का असर, लगातार पकड़े जा रहे है नशा तस्कर।

भिकियासैंण। थाना देघाट ने स्कूटी से अवैध शराब तस्करी कर रहे चालक को गिरफ्तार कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों, एसओजी, एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशा तस्करों की गिरफ्तारी के लिये सख्त निर्देश दिए गए।

इसी क्रम मे सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में देघाट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान ग्राम उदयपुर के पास स्कूटी न. DL12SK4498 को रोका गया तो अभियुक्त नरेंद्र सिंह के कब्जे से (12 बोतल मेकडवल अंग्रेजी, 12 बोतल देशी गुलाब मार्का) कुल 24 बोतल बरामद किए। अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना देघाट में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा स्कूटी को सीज किया गया।

पूछताछ में –
अभियुक्त ने बताया कि वह सरकारी ठेकों से थोड़ा-थोड़ा करके शराब खरीद कर अपने रेस्टोरेंट में ले जाकर लोगों को बेच कर कुछ रुपये कमा लेता है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम –
नरेंद्र सिंह उम्र 38 वर्ष पुत्र आनंद सिंह बिष्ट निवासी ग्राम तामाढौन थाना देघाट जिला अल्मोड़ा है।

पुलिस टीम में –
1- अपर उ. नि. गणेश राणा
2- हेड कानि. सुरेंद्र कुमार
3- हेड कानि. करुण मिश्रा शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *