राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी में चुनावी साक्षरता क्लब का गठन, युवाओं को बनाया गया कैंपस एंबेसडर।

हल्द्वानी (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर किशनपुर गौलापार में प्राचार्य प्रो. संजय कुमार के निर्देशन में चुनावी साक्षरता क्लब (ELC) का गठन किया गया। साक्षरता क्लब में यूथ आइकन सुदर्शन BA-IV सेमेस्टर, कैंपस एंबेसडर छात्र राजेश मौर्य BSc-II सेमेस्टर एवं कैंपस एंबेसडर छात्रा अंजली खाती BSc-II सेमेस्टर को नामित किया गया। इसी क्रम में छात्रों को स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. सुरभि गुप्ता द्वारा स्वीप संबंधित कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में स्वीप सदस्य डॉ. दीपक दयाल एवं डॉ. कंचन जोशी भी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *