नगर पंचायत भिकियासैंण में अध्यक्ष पद भाजपा प्रत्याशी लीला बिष्ट का खुला चुनावी कार्यालय।

भिकियासैंण। नगर पंचायत भिकियासैंण में भाजपा प्रत्याशी नगर पंचायत अध्यक्ष लीला बिष्ट का चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सल्ट विधायक माननीय महेश जीना व रानीखेत विधायक डॉक्टर प्रमोद नैनवाल ने किया। चुनाव प्रभारी दीप पांडेय ने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त रुप से बैठक कर भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दरवान बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीदत्त नैलवाल, सुरेन्द्र डंगवाल, पान सिंह मावड़ी, जिला महामंत्री पूरन रजवार, खीमसिंह, मदन मेहरा, भगवती नैलवाल, डुगर सिंह, रब्बू रौतेला, वीरेन्द्र बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, दीपक नैलवाल, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, हेमू बिष्ट, संजय अग्रवाल, हिमांशु मावड़ी, उमेश रावत, सुरेश कड़ाकोटी, गोपाल बिष्ट, रमेश करगेती आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण





















