सल्ट के सराईखेत में खोला चुनावी कार्यालय।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भाजपा ने लोकसभा चुनाव हेतु चित्रकूट मण्डल के सराईखेत में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ कर दिया है। भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे तरीके से चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत बूथ स्तर तक कर चुकी है। सभी मण्डलों में चुनावी कार्यालयों का शुभारंभ किया जा चुका है, इसी क्रम में आज शुक्रवार को सल्ट विधानसभा के चित्रकूट मण्डल में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया गया।

मण्डल कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर आयोजित मण्डल पदाधिकारियों व शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव हेतु शक्ति केंद्र व बूथ स्तर पर चुनाव प्रचार की रणनीति तैयार कर सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार की उपलब्धियों व जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने की योजना रचना तैयार की गई।

इस अवसर पर मण्डल प्रभारी जिला महामंत्री पूरन रजवार, मण्डल अध्यक्ष कैलाश लखेड़ा, जिला कार्यकारिणी सदस्य जय सिंह तड़ियाल, मनवर सिंह, मंगल सिंह, शंकर सिंह नेगी, राजेन्द्र नेगी, ध्यान सिंह कंडारी, धन्नाराम टम्टा, जगत सिंह, सुरजीत सिंह, जसी देवी, ललित सिंह, देव सिंह मेहता, हर्ष सिंह, ख्यात सिंह तड़ियाल, नन्दन सिंह, लक्ष्मी देवी, जगत सिंह मनराल, राजेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह, शेर सिंह यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *