देघाट क्षेत्र में तीन दिन बाद विद्युत सेवा बहाल।

भिकियासैंण। भारी बारिश व बाढ़ के बाद देघाट स्याल्दे के मध्य विद्युत सब स्टेशन को जाने वाली मुख्य पोषक लाईन के दर्जनों पोल बह जाने से विगत 31 जुलाई से सम्पूर्ण देघाट क्षेत्र में विद्युत सप्लाई भंग हो गयी थी, लेकिन विभाग द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए दो दिन में वैकल्पिक व्यवस्था तैयार कर देघाट क्षेत्र में कल देर शाम विद्युत सेवा सुचारु कर दी गयी है।

हालांकि पूर्ण रुप से विद्युत लाईन ठीक होने में अभी 10 से 15 दिन का समय लगना तय है लेकिन आम लोंगो को राहत देने के लिए विभाग ने फिलहाल पुरानी विद्युत लाईन से विधुत सुचारु कर दी है, जिस पर लोगों ने विद्युत विभाग का आभार जताया है‌।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *