पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन, आँगनबाड़ी सशक्तिकरण पर जोर।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। को-लोकेटेड आँगनबाड़ी का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण विकासखण्ड सल्ट में सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है।

प्रशिक्षण के समापन अवसर पर बोलते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी सल्ट हरेन्द्र शाह ने कहा कि आँगनबाड़ी प्राथमिक शिक्षा का मूल आधार है। प्राथमिक शिक्षा के उन्नयन के लिए आँगनबाड़ी को सशक्त करना बेहद महत्वपूर्ण है।

यह प्रशिक्षण “सपोर्ट टू प्राइमरी स्कीम” के तहत आयोजित किया गया, जिसमें 18 आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने प्रतिभाग किया।

प्रभारी ब्लॉक समन्वयक जयपाल असनोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि विकासखण्ड सल्ट में यह प्रशिक्षण 16 मार्च से 20 मार्च 2026 तक संचालित किया गया, जिसमें मास्टर ट्रेनर पवन कुमार रहे।

इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण के दौरान बालक के समग्र विकास, खेल-खेल में शिक्षण, स्वच्छता एवं रखरखाव, तथा बाल मनोविज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रशिक्षण के अंतर्गत आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा हस्तलिखित बालवाटिका पुस्तिका, मॉडल निर्माण, गुलदस्ते एवं पेपर वेट जैसी रचनात्मक सामग्रियों का भी निर्माण किया गया।

अंत में बाल विकास परियोजना अधिकारी लीला परिहार ने सभी आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *