राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरमोली में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव।
भिकियासैंण। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरमोली में प्रवेश उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही वर्ष 2025-26 के लिए विद्यालय प्रबन्धन समिति एवं शिक्षक अभिभावक समिति की कार्यकारणी का गठन भी किया गया। कार्यकारिणी में गिरीश चंद्र पांडेय को पुनः विद्यालय प्रबन्धन समिति का अध्यक्ष, शोभा पांडेय को उपाध्यक्ष चुना गया। सचिव पदेन प्रधानाध्यापक रघुवीर प्रसाद रहेंगे। शिक्षक अभिभावक समिति के अध्यक्ष मदन मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष पदेन प्रधानाध्यापक रघुवीर प्रसाद, मंत्री मोनिस बिलाल सहा अध्यापक विज्ञान, उपमंत्री तुलसी देवी व कोषाध्यक्ष मीरा देवी रही।

इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य एवं विद्यालय के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ ली। संचालन मोनिस बिलाल सहा अध्यापक ने किया। इस अवसर पर सुनील कुमार, किशन राम टम्टा, आशीष वर्मा, सोनिया, चंद्र शेखर ठंगवाल, माधवी मेहरा व अभिभावक मौजूद रहे। अंत में प्रधानाध्यापक रघुवीर प्रसाद ने कार्यकारिणी गठित होने की सभी को बधाई दी।



