राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे में उद्यमिता विकास कार्यशाला का हुआ समापन।

भिकियासैंण/स्याल्दे। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे में उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड सरकार व भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में उद्यमिता विकास योजना की 12 दिवसीय कार्यशाला का आज समापन हो गया। 12वें दिवस पर महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं ने अपने-अपने अनुभव और विचार साझा किए। उद्यमिता विकास योजना में कई विषय वस्तु पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। उद्यमिता का महत्व, कैसे एक सफल उद्यमी बन सकते हैं, व्यवसाय के बारे में जानकारी, बाजार सर्वेक्षण के अनुभव, प्रोजेक्ट प्रोफाइल कैसे तैयार की जाती है, वित्तीय प्रबंधन की जानकारी, डिजिटल मार्केटिंग की जानकारी, ब्रांडिंग, पैकेजिंग, विज्ञापन, प्रबंधन की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य व कार्यक्रम की नोडल डॉ. निर्मला लोहनी ने की, उन्होंने इस कार्यशाला में प्रतिभाग कर रहे प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दी। ईडीआईआई के मेंटर गिरधर बिष्ट ने महाविद्यालय प्रशासन व सभी कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन हुआ, जिसमें प्रक्षिशुओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग कर कार्यशाला को अपने अनुभव साझा करते हुए कार्यशाला को रोचक व सीखने योग्य बताया, ऐसी कार्यशाला भविष्य में भी महाविद्यालय में आयोजित होती रहें। कार्यक्रम में डॉ. हेमा राणा, डॉ. जगदीश चन्द्र, डॉ. अमित कुमार, तारा सिंह, दयाल शर्मा, दीवान सिंह, चंदन सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *