राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे के उद्यमिता प्रशिक्षुओं ने किया औद्योगिक भ्रमण।

भिकियासैंण/स्याल्दे। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे में उच्च शिक्षा विभाग व भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में संचालित प्राचार्य प्रो. आभा अग्रवाल, नोडल डॉ. निर्मला लोहनी एवं ईडीआईआई मेंटर गिरधर बिष्ट के निर्देशन में चल रहे 12 दिवसीय देवभूमि उद्यमिता विकास कार्यक्रम के दौरान औद्योगिक भ्रमण किया।

सर्वप्रथम उद्यमिता प्रशिक्षुओं के दल ने चंपानगर में स्थित मानीला एग्रो प्रोजेक्ट (लेमन जूस एंड पिकल) के परिसर का भ्रमण किया तथा उन्होंने नींबू के जूस व पिकल के उत्पादन की जानकारी प्राप्त की, उसके पश्चात प्रशिक्षुओं ने फतेहपुर में स्थित हिमालयन एग्रो प्रोडक्ट परिसर का भ्रमण कर मैनेजिंग डायरेक्टर चंदन कंडारी से डेरी फार्मिंग के अंतर्गत उनका प्रमुख उत्पाद “शुद्ध देसी घी” प्रोडक्ट्स के प्रोडक्शन, पैकेजिंग, लेबलिंग, ब्रांडिंग आदि की प्रक्रिया को विस्तृत रुप से जाना, उसके बाद परिसर में ही जैविक सब्जियों का उत्पादन, गौशाला का भ्रमण कर उनसे ग्रामीण स्वरोजगार संबंधित विभिन्न पहलुओं को जाना।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे के प्रशिक्षुओं द्वारा औद्योगिक भ्रमण के दौरान अपने प्रश्न और जिज्ञासा व्यक्त करते हुए।

भ्रमण दल ने पालपुर में स्थित मॉडर्न ब्रिक टैक में पहुंच कर प्रबंधक चंद्रमणि पिपल्याल से लॉकिंग टाईल्स, फ्लोर टाईल्स, आरसीसी ब्रिक्स के उत्पादन, मार्केटिंग, प्रबंधन व टर्नओवर के बारे में जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के आखिर में प्रशिक्षुओं का दल गंगानगर देघाट में स्थित खादी इंडिया के प्राकृतिक पेंट के उत्पादन यूनिट में पहुंचे जहां उन्होंने यूनिट का प्रमुख उत्पाद कॉउ डंग पेंट के मैनेजर नरेंद्र से कैसे यह पेंट गाय के गोबर से तैयार किया जा रहा है तथा पेंट का उत्पादन, मार्केटिंग, पैकेजिंग व टर्नओवर की जानकारी प्राप्त की I औद्योगिक भ्रमण के दौरान प्रशिक्षुओं में भरपूर उत्सुकता एवं उत्साह देखने को मिला I

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *