स्याल्दे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के उद्यमिता प्रशिक्षुओं ने किया बाजार सर्वेक्षण।
भिकियासैंण/स्याल्दे। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे में उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड सरकार व भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के तत्वाधान में संचालित व प्राचार्य प्रो. आभा अग्रवाल, नोडल डॉ. निर्मला लोहनी व ईडीआईआई मेंटर गिरधर बिष्ट के निर्देशन में चल रहे 12 दिवसीय देवभूमि उद्यमिता विकास कार्यक्रम के कार्यशाला दिवस के दौरान सर्वप्रथम उद्यमिता प्रशिक्षुओं के दल ने स्याल्दे बाजार का सर्वेक्षण किया था, जिसमें प्रशिक्षुओं ने बाजार के विभिन्न व्यवसाईयों से उनके व्यापार की शुरुआत, बजट, प्रबंधन, नियोजन, चुनौतियों, प्रतिस्पर्धा, मांग, परिवर्तन, अनुभव तथा भविष्य में इस व्यवसाय को किस तरह से देख रहे हैं आदि प्रश्नोत्तर किए।

प्रशिक्षुओं के लिए इस तरह का सर्वेक्षण कार्यक्रम नया था जिससे वे काफी उत्साहित दिखें तथा उन्होंने इसमें रुचि ली और बेहतरीन तरीके से सर्वेक्षण का डाटा, अनुभव, प्रेरणा व जानकारी को एकत्रित किया। ईडीआईआई के मेंटर गिरधर बिष्ट ने कहा की यह बाजार सर्वेक्षण छात्र – छात्राओं के लिए भविष्य में कारगर सिद्ध होगा जिससे उन्हें उद्यम की शुरुआत के लिए आवश्यक बिंदुओं से नियोजन, प्रबंधन, बजट, जानकारी तथा अनुभव का लाभ मिल पाएगा।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण








