राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, गौलापार में उद्यमिता प्रशिक्षण, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने पर विशेष सत्र।
हल्द्वानी (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, गौलापार में उद्यमिता विकास योजना के अंतर्गत 12 उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण के छठे कार्य दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आज देवभूमि उद्यमिता योजना की नैनीताल जिले की नोडल अधिकारी किरण जोशी ने प्रशिक्षुओं को विस्तृत परियोजना रिर्पोट का उद्यमिता में आवश्यकत्ता, उसके महत्व एवं उसके बनाने की प्रक्रिया पर अपने विचार साझा किया।
उन्होंने बताया कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट हमारे तब काम आती है जब हम अपने किसी उत्पाद को विचार के आधार पर कहीं लेकर जाते हैं। विचार को क्रमबद्ध और संगठित तरीके से प्रस्तुत करने का तरीका विस्तृत परियोजना रिर्पोट है। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के आधार पर ही फाइनेंसिंग एजेंसियां इसका आकलन कर वित्तीय मदद को लेकर अपना आकलन करते हैं। विस्तृत परियोजना रिर्पोट अपने प्रतिद्वंदियों को पहचानने, उत्पाद की गुणवत्ता को समझने और उत्पाद के तार्किक मूल्य निर्धारण में काफी मदद करती है।
किरण जोशी ने प्रशिक्षुओं को डी. पी. आर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) भी बनाना सिखाया। प्रशिक्षु अपने तकनीकी एवं विशिष्ट योग्यता, कार्यानुभव, प्रस्तावित उत्पाद/ सेवा का विवरण, सम्भावित उपभोक्ताओं की पहचान, प्रस्तावित खर्चों का आकलन, कार्यशील पूँजी की आवश्यकता, कर्मचारियों एवं कारीगरों के वेतन के अतिरिक्त विविध खर्चे का आकलन, लाभ प्रदाता विश्लेषण को बारीक समझ के साथ इसे तैयार करने का गुण सिखाया।
प्रशिक्षुओं के साथ फोर पी मॉडल की भी चर्चा की गई, जिसमें प्रशिक्षुओं ने प्रोडक्ट (उत्पाद), प्राइस (कीमत), प्लेस (समय), प्रमोशन (संवर्धन) के बारे में विस्तार से जाना। आज की कार्यशाला में साक्षी बेलवाल ने अपने नए स्टार्टअप प्रोग्राम और अपनी उद्यमिता यात्रा के बारे में प्रशिक्षुओं को बताया। उन्होंने बताया कि कैसे अपने कला और हुनर को व्यवसाय में बदला और लोगों के लिए आज वो एक प्रेरणा बनी। उन्होंने अपने उत्पाद को विद्यार्थियों और महाविद्यालय के शिक्षकों के सामने प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आशीष अंशु के द्वारा किया गया।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण






