डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में आयोजित हुआ अर्थशास्त्र विभाग के तहत निबन्ध प्रतियोगिता।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा) डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शीर्षक “उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में पर्यटन की भूमिका” रखा गया। प्रतियोगिता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. वंदना तिवारी तथा अर्थशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका डॉ. निशा परवीन के संचालन में संपन्न हुई।

इस प्रतियोगिता में कुमारी सीमा नैनवाल (बी.ए. तृतीय वर्ष) ने प्रथम स्थान, हेमा रावत (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र मनोज कुमार (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) तथा हिमांशु आर्य (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) रहे। कार्यक्रम में डॉ. वंदना तिवारी, डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. दीपा लोहनी, डॉ. इला बिष्ट व अन्य प्राध्यापकों का भी सहयोग रहा। स्थान प्राप्त करने वाले छात्र – छात्राओं को प्रभारी प्राचार्य डॉ. वंदना तिवारी द्वारा पुरस्कृत किया गया।



