विकासखंड स्याल्दे के भरसोली में दिन की रामलीला के पांचवे दिन भी उमड़ रही भीड़।

भिकियासैंण/स्याल्दे। विकासखण्ड स्याल्दे के ग्राम सभा भरसोली में पंचम दिवस की दिन की रामलीला में मुख्य आकर्षण केवट राम संवाद रहा। ग्राम सभा भरसोली में आदर्श रामलीला समिति के तत्वाधान में आयोजित पंचम दिवस की रामलीला का मुख्य आकर्षण केवट राम संवाद, सुमंत दशरथ संवाद, कैकई-भरत संवाद राम संवाद, कौशल्या राम संवाद, भरत-राम विलाप ने सभी के मन को मोह लिया। रामलीला के मुख्य आकर्षण में राम-लक्ष्मण, सीता के पात्र के रुप में बालिकाएं आशु मेहरा, लक्ष्मी मेहता व तनुजा बंगारी है। पंचम दिवस का उद्घाटन शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्ति हीरा बल्लभ जोशी, शंकर दत्त काला व उदयानन्द मिश्रा ने संयुक्त रुप से किया।

दशरथ की भुमिका में गोविन्द सिंह बंगारी, कैकई की भूमिका जगदीश चन्द्र जोशी, सुमंत की भूमिका में हीरा सिंह बंगारी व केवट की भूमिका में प्रशान्त तिवारी ने किरदार निभाया। इस मौके पर व्यवस्थापक/बचीराम डुंगरियाल, दीवान सिंह, गणेश भरतोला, नंदाबल्लभ भट्ट, गोविन्द सिंह, कलावती देवी, मधुली देवी, कविता देवी, बालम सिंह, हीरा सिंह, महेश पंचोली, कैलाश ढौंडियाल, बचें सिंह, राजेंद्र सिंह, वीरेन्द्र रावत, महेन्द्र सिंह बंगारी ग्राम प्रधान मीनाक्षी देवी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *