पूर्व सैनिक संगठन ने नगर पंचायत भिकियासैंण में धूमधाम से मनाया सेना दिवस।

भिकियासैंण। नगर पंचायत भिकियासैंण में पूर्व सैनिक संगठन के तत्वावधान में आयोजित सेना दिवस कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सैनिकों की परेड तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अल्मोड़ा कर्नल विजय सिंह मनराल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

बुधवार को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण के मैदान में आयोजित सेना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कर्नल विजय सिंह मनराल ने देश के वीर सैनिकों को याद करते हुए कहा कि सेना के पराक्रम के कारण ही देश सुरक्षित है। सेना को भारत सरकार द्वारा अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। उन्होंने सेना दिवस के कार्यक्रम के लिए पूर्व सैनिक संगठन भिकियासैंण का धन्यवाद किया।

सांस्कृतिक टीमों तथा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने आंचलिक परिधानों में सज-धजकर कुमांऊनी, गढ़वाली तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर आयोजक मंडल ने सामाजिक तथा रचनात्मक क्रार्यक्रम के लिए निवासी गरमपानी की उर्मिला मेहरा, आशा कार्यकर्ताओं, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पूर्व सैनिक संगठनों तथा वीर नारियों को सम्मानित किया। साथ ही कई महिलाओ को संगठन द्वारा नि:शुल्क कम्बल वितरित किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह कड़ाकोटी तथा संचालन हिम्मत सिंह अधिकारी एवं लक्ष्मी जोशी ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी अल्मोड़ा कर्नल विजय सिंह मनराल, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, संगठन अध्यक्ष आंनद सिंह कड़ाकोटी, रेडक्रॉस सोसायटी जिला अध्यक्ष आशीष वर्मा, ब्रिगेडियर हीरा सिंह सांगा, कैप्टन राजे सिंह बिष्ट, कैप्टन जसवंत सिंह, दौलत सिंह, तारादत्त शर्मा, हिम्मत सिंह, खुशाल नेगी, मोहन सिंह, सुरेश लखचौरा, भुपाल सिंह बिष्ट, खीम सिंह रावत, मोहन लाल, भवान सिंह रावत, धर्मानंद, गोपाल सिंह, रमेश नाथ, पुष्पा देवी, जसवन्त सिंह, प्रहलाद सिंह मनराल, महेन्द्र सिंह, गोपाल सिंह, पृथ्वी पाल, कृपाल सिंह के साथ ही स्याल्दे, रानीखेत, चौखुटिया आदि जगहों के सैनिक मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *