ब्लॉक स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में देवायल संकुल का शानदार प्रदर्शन।

भिकियासैंण। ब्लॉक स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में देवायल संकुल का शानदार प्रदर्शन रहा। बालक व बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता, कबड्डी बालक वर्ग में देवायल की टीम विजेता रही। अंताक्षरी की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके साथ ही व्यक्तिगत स्पर्धा में आदित्य सिंह रावत ने 200 व 400 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान व 100 मीटर की दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। श्वेता ने 200 मीटर में प्रथम तथा 400 मीटर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंकिता ने 50 मीटर में तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में अक्षिता द्वितीय स्थान पर रही। मानचित्र में विवेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बच्चों की सफलता पर सुरेश जोशी, नागेंद्र चौहान, सुनील, किरन, देवकी, महेश, शाहनवाज, कुमुद, मीता बिष्ट, राधेश्याम, किशोरी लाल, भगवती आदि ने खुशी व्यक्त की है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *