ठंठ में निराश्रितों को आश्रय दिए जाने पर नगर निगम का जताया आभार।

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी/काठगोदाम क्षेत्रांतर्गत विगत रात्रि सड़क किनारे इस कड़ाके की ठंड में खुले में सो रहे निराश्रित लोगों में (3 महिलाएं एवं 2 पुरुष) को हल्द्वानी स्थित रैन बसेरों में नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा स्थानांतरित किया गया। इस कड़ाके की ठंड में निराश्रितों का आश्रय मिल जाने पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नगर निगम हल्द्वानी का आभार व्यक्त किया है।




