सल्ट के क्वैराला में हंस फाउंडेशन द्वारा 143 लोगों की आँखों की हुई जाँच।

भिकियासैंण। ब्लॉक सल्ट के क्वैराला में हंस फाउंडेशन भिकियासैंण की टीम द्वारा निःशुल्क आंखों की जाँच हेतु कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 143 लाभार्थियों की आँखों की जाँच की गई। इस मौके पर सर्जन रोबिन, डाॅ. अनुज, पी. सी. निकिता नेगी, टीम सदस्य हीरा सिंह, तनु भंडारी, मयंक, भास्कर, राजकुमार आदि उपस्थित थे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण






















