राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट के बच्चों को दी विदाई।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट के कक्षा 5 के 21 बच्चों को शैक्षिक सत्र 2023-24 समाप्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। सभी बच्चों द्वारा सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ विदाई समारोह पर अपने सहपाठियों व गुरुजनों के सहयोग व अच्छे से पढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया गया। विदाई कार्यक्रम का संचालन सतीश कुमार द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानध्यापक डी. एस. गिरी व शिक्षक कृपाल सिंह शीला, सतीश कुमार, अभिषेक मैखुरी ने बच्चों के कुशल व्यवहार की सराहना के साथ ही उनके उज्ववल भविष्य की कामना की। बच्चों द्वारा शिक्षकों को अपने स्नेह स्वरुप उपहार भी भेंट किये गये। विद्यालय के प्रधानध्यापक डी. एस. गिरी द्वारा सभी 21 बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गीता उप्रेती, सन्तोषी देवी, सुनीता, जानवी, पुष्पा देवी, ज्योति देवी, देवन्ती देवी, रामदत्त उप्रेती, विनय, लक्की, मोहित, यश कुमार, गरिमा, मीनाक्षी, दिव्या, पायल आदि उपस्थित थे। अन्त में मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *