राजकीय महाविद्यालय जैती की एनएसएस इकाई के विशेष शिविर का पंचम दिवस जारी।

जैती (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय जैती की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का पंचम दिवस भी उत्साहपूर्वक जारी रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ योगाभ्यास, लक्ष्य गीत एवं राष्ट्रगीत के साथ किया गया।

इसके बाद स्वयंसेवियों द्वारा सुनाड़ी गाँव में जाकर महिला-पुरुष साक्षरता दर पर सर्वेक्षण किया गया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर क्षेत्र में साक्षरता से जुड़ी जानकारी एकत्र की।

बौद्धिक सत्र के अंतर्गत जैती चौकी प्रभारी कैलाश चंद्र ने साइबर सुरक्षा विषय पर अपने विचार रखते हुए स्वयंसेवियों को साइबर अपराधों से बचाव और सतर्कता के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनम आर्या, सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजयलक्ष्मी सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *