जंगल में लगी आग को लेकर फायर स्टेशन अल्मोड़ा की त्वरित हुई कार्यवाही।
अल्मोड़ा। विभाग ने जंगल की आग को बुझाकर आवासीय परिसर में पहुंचने से रोका। धारानौला के जंगल में लगी आग जो आवासीय भवनों की ओर तीव्रता से बढ़ रही थी, अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के निर्देशन में फायर सर्विस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्यवाही करते हुए MFE से पंपिंग कर 1 होजरील तथा 2 डिलीवरी होज पाइप की सहायता से आग को बुझाया गया।
फायर सर्विस यूनिट में –
LFM – किशन सिंह
FS.DVR – हरि सिंह अधिकारी
RWFM – सुश्री कल्पना बिष्ट, सरोज डसीला शामिल रहे।



