पहले जहर खाया, फिर लटकी फंदे पर, अब घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती।
बागेश्वर। कपकोट के सुदूरवर्ती गाँव निवासी एक विवाहिता ने घरेलू कलह के चलते मंगलवार की सुबह घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। इसके बाद खुद ही कमरे में फंदा लगाकर लटक गई। महिला जब तड़पने लगी तब पति ने पड़ोसियों के साथ मिलकर फंदा काटा, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में ले गया।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार कपकोट के लीली निवासी 37 वर्षीय मंजू देवी पत्नी कुंदन सिंह ने मंगलवार तड़के घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। जहर पीने के बाद मंजू कमरे में फांसी का फंदा लगाकर लटक गई। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पति कुंदन ने पड़ोसियों के साथ मिलकर फंदा काटा व तत्काल जिला अस्पताल बागेश्वर लाए। ग्रामीणों ने बताया कि महिला के दो बच्चे है। 16 वर्षीय लड़का व 13 वर्षीय लड़की अपने दादी के साथ तहसील मुख्यालय कपकोट में पढ़ाई करते है। महिला का पति गाँव में ही मजदूरी का काम करता है। महिला के आत्मघाती कदम उठाने के पीछे घरेलू कलह बताया जा रहा है। इस हादसे से घर में कोहराम मचा हुआ है।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल














