भव्यता व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया लोक संस्कृति दिवस।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट (भिकियासैंण) में उत्तराखंड के जननायक एवं प्रणेता स्व. इन्द्रमणि बडोनी जी की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के शुभारंभ में सभी मंचस्थ अतिथियों व बच्चों द्वारा बडोनी जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इसके उपरांत बच्चों ने सरस्वती वंदना “हे शारदे माँ, हे शारदे माँ” प्रस्तुत की। मंचस्थ अतिथियों के सम्मान में बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत करने के साथ उत्तराखंड की संस्कृति से ओत-प्रोत विविध कुमाऊंनी, गढ़वाली गीत प्रस्तुत किए।
विद्यालय के शिक्षक बलवीर सिंह जी द्वारा बच्चों को लोक संस्कृति मनाए जाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर संकुल बासोट के शिक्षक ठाकुर पाल, मणिका पाठक, अमित पाण्डे द्वारा शिरकत की गई। कार्यक्रम के सफल संचालन में गीता उप्रेती, जानवी डंगवाल, हर्षिता भंडारी, दीपक, ज्योति देवी, पुष्पा देवी, सन्तोषी देवी द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। एक उत्सव के रुप में लोक संस्कृति दिवस का समापन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षक बलवीर सिंह द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण









