उत्तराखंड के लोक गायक कलाकार शिव दत्त पन्त ने हरियाणा में मचाई धूम, दर्शक हुए थिरकने को मजबूर।

हरियाणा। उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक शिवदत्त पंत द्वारा गढ़वाल सभा यमुना नगर हरियाणा में अपने उत्तराखंड संस्कृति के लोक गीत, लोक संगीत की सुंदर प्रस्तुति पेश कर लोगों को अपने गीतों से गा कर झूमने पर मजबूर किया। इस कार्यक्रम में रुद्रवीणा के सभी कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुतियां दी।

इस कार्य में लोक गायक शिवदत्त पंत को अपनी उत्तराखंड की संस्कृति के संरक्षण के लिए अति सराहनीय कार्य हेतु उनको फूल – मालाओं से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम वर्ष के बड़े दिन के उपलक्ष में सभा द्वारा भव्य रुप में मनाया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के लोक गायक पन्नू गुसाई, दीपा पंत, पदम गुसाई, रोहित भंडारी, द्वारिका नौटियाल, ललित मोहन धौलाखंडी, चंदन सौंतियाल, बजे भारती, गणेश बेरी जैसे आदि कई कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

मालूम हो उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक शिव दत्त पंत लगातार अपनी टीम के साथ लोक संस्कृति को एक धरोहर के रुप में आगे ले जाने का काम कर रहे है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *