सराईखेत में भोजन माताओं ने किया धरना-प्रदर्शन।

स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भारतीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आज गुरुवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत तहसील स्याल्दे के सराईखेत में भोजन माताओं ने समर्थन दिया। भोजन माताओं ने समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।

भोजन माताओं ने कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगी। उन्होंने एक स्वर में नारा लगाया — “हम लड़कर लेंगे, छीनकर लेंगे, अपना हक लेकर रहेंगे।” उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

इस मौके पर अध्यक्ष पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष पूजा देवी, दिक्का देवी, मंगला देवी, गोविंदी देवी, झांकरी देवी सहित दर्जनों भोजन माताएँ उपस्थित रहीं। वहीं आंदोलन को सुनील टम्टा तथा राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र नेगी ने भी समर्थन दिया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *