ग्राम सभा जिहाड में दसवें दिन रामलीला का मंचन देखने पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य हंसा नेगी।

भिकियासैंण। तहसील मछोड़ के ग्राम सभा जिहाड में दसवें दिन रामलीला के मंचन का अंतिम दिन रहा, जिसमें मेघनाथ वध, अहिरावण वध, रावण वध, राम राज्याभिषेक आदि का मंचन किया गया। मुख्य अतिधि हंसा नेगी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, रेखा नेगी क्षेत्र पंचायत सदस्य ने रिबन काट कर उद्घाटन किया। इस मौके पर दीपक बरार, सेवानिवृत प्रधानाचार्य डी. एस. भंडारी, अर्जुन रावत, जीवन तड़ियाल, नरेंद्र बोरा, त्रिलोक सिंह अधिकारी सहित आस-पास गांवों से भारी संख्या में लोगो की भीड़ उमड़ी। तत्पश्चात रामलीला का मंचन देखने आए दर्शकों द्वारा रावण का पुतला फूंक कर दशहरा मनाया गया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *