विधायक मदन बिष्ट की धर्मपत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट का हुआ निधन।

अल्मोड़ा। द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी एवं निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट का आज नोएडा स्थित फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थी।

उनके निधन की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

उनकी मृत्यु पर विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं एवं क्षेत्रवासियों ने गहरा दुःख प्रकट किया है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *